हाउस प्रणाली एवं मेंटरिंग (Houses & Mentoring)

Shree Nidhi International School में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हाउस प्रणाली लागू की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास किया जाता है।

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को विभिन्न हाउसों में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक हाउस का नेतृत्व एक हाउस कैप्टन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया जाता है। वर्ष भर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन हाउस स्तर पर किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

इसके साथ ही विद्यालय में मेंटोरिंग प्रणाली भी लागू है, जिसमें प्रत्येक शिक्षक कुछ विद्यार्थियों के समूह का मार्गदर्शक (Mentor) होता है। मेंटर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, अनुशासन और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देते हैं तथा समय-समय पर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

इस प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच एक सकारात्मक और विश्वासपूर्ण संबंध विकसित होता है, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्यों की ओर बेहतर तरीके से आगे बढ़ पाते हैं।